भारत में लिव इन रिलेशनशिप में रहने का सिलसिला बहुत लंबे टाइम से चला आ रहा है और आज के टाइम में भारत में यह सबसे ज्यादा हो रहा है कि कोई भी लड़का और लड़की बिना शादी के लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और इसमें सबसे ज्यादा है बॉलीवुड एक्टर्स |
दरअसल आपको बता दें कि आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की खास रिपोर्ट में उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले है जो की तलाक के बाद शादी नहीं लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करती हैं और कुछ ने तलाक के बाद लिव में रही और फिर दोबारा शादी कर ली और इस लिस्ट में अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा से लेकर कई और जानी मानी एक्ट्रेसेस भी शामिल है |
बता दे कि सबसे पहले इस लिस्ट में नाम आता है दीया मिर्जा का | क्योंकि उन्होंने साल 2019 में अपने पहले पति साहिल सांघा से तलाक ले लिया था और उसके बाद दीया मिर्जा ने साल 2021 में वैभव रेखी के साथ शादी रचाई | मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से पहले ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे |
इसके बाद महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वालीं नाम भी इस लिस्ट में शामिल है क्यूंकि वो साल 2009 में तलाक लेने के बाद दिब्येंदु संग रिलेशनशिप में रहने लगी | लेकिन इन दोनों की रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और ये अलग हो गए |
उसके बाद जानी-मानी पूजा बत्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है क्यूंकि एक्ट्रेस पूजा बत्रा साल 2011 में अपने पति से अलग हो गई और उसके बाद से वो नवाब शाह के साथ रिलेशनशिप में है |
इन दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है |
इनके अलावा एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती है और रश्मि देसाई का साल 2016 में तलाक हो गया था इसके बाद से ही वो अरहान खान के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगीं |
इन तमाम एक्टर्स के अलावा कई और भी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस है जो लिव इन रिलेशनशिप में लंबे समय से रह रही है |