भारतीय कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं | इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की | पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी कभी अपनी मां के कंधे पर हाथ रखे नजर आए तो वे कभी अपनी मां के जूतों के फीते खुलने के बाद उन्हें बांधते नजर आए |
जिसके बाद सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधने वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई इस वायरल फोटो को देखकर लोग राहुल गांधी की तारीफ भी कर रहे हैं |
दरअसल आपको बता दें कि सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा में शामिल हुईं थी यहां सोनिया राहुल के साथ पैदल चलीं |
यह भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जा रही थी जहां पर राहुल गांधी ने अपनी मां की जूतों के फीते बांधने |उनकी इस फोटो वायरल होने के बाद शशि थरूर बोले- मां का कोई तोड़ नहीं होता वो साँस भी लेती है तो उनमें भी दुआएं होती हैं माँ ओं का तोड़ नही होता, माएँ तो माएँ होती हैं |
इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फेसबुक पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने हमेशा लोकतंत्र और सद्भाव को ही पार्टी की आधारशिला के रूप में सशक्त किया है | वह आज देश में उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहीं हैं | मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ चल रहा हूं |
दूसरी तरफ आपको सूचना के लिए यह भी बता दे कि लंबे समय बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के लिए सक्रिय दिखाई है जो कहीं ना कहीं कारगर साबित हो सकती है |