बाढ़ के पानी में फंसे बच्चे ने भगोने को नाव बनाकर की मंजिल पार
मथुरा अभी न्यूज़ (वैभव भारद्वाज ) वृन्दावन के यमुना खादर में बसे लोगों की बाढ़ के पानी ने बढ़ाई मुश्किल, संसाधन के अभाव में घरों में कैद हैं क़ई परिवार, भगौने को नाव बनाकर चलाने को मजबूर बच्चा,
पहाड़ी इलाको में बारिश व दिल्ली हरियाणा से छोड़े गए पानी से वृन्दावन में यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते निचले इलाकों व खादर में बसी कालोनियों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से यहां के लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।
यमुना से लगे श्यामनगर आदि कुछ इलाके ऐसे हैं जहां चार-पांच दिन से लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित है, संसाधन के अभाव के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। खाने पीने के लिए क़ई परिवार परेशान प्रशानिक मददत की आस देख रहे हैं।
प्रशासन द्वारा यहां के लोगों से घर खाली करने के लिए मुनादी तो करादी गयी है, लेकिन यहां फंसे लोगो को निकालने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई इंतजाम नहीं किए, जरूरी काम के लिए यह बच्चे भगौने को नाव के रूप में इस्तमाल कर काम चला रहे हैं। हालांकि यमुना का जल्स स्तर कुछ कम जरूर हुआ है लेकिन इन लोगों की परेशानी कम होती नही दिख रही।
यहां बसे लोग अभी भी प्रशानिक मदत का इंतजार कर रहे हैं।
