27.5 C
Mathura
Sunday, September 22, 2024

यमुना फिर उफान पर, हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी से बढ़ी लोगों की चिंता

यमुना फिर उफान पर, हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी से बढ़ी लोगों की चिंता

मथुरा अभी न्यूज़ (राहुल ठाकुर,वैभव भारद्वाज) वृंदावन हथिनी कुंड एवं ओखला बांध से छोड़े गए पानी का असर कल सायं से यहां यमुना में दिखाई देने लगा है। वृंदावन में केशीघाट की सीढ़ियों और मथुरा विश्रामघाट की सीढ़ियों पर पानी चढ़ने लगा है।
यमुना में बढ़े जल स्तर के कारण निचले स्तर में किसानों की फसल डूब गई है।
यमुना किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि हथिनी कुंड और ओखला बांध से बिना किसी पूर्व सूचना के जल छोड़ा गया है। उसका असर मंगलवार से दिखाई देने लग गया था।
आज गुरुवार को यमुना उफान मारने लग गई। यमुना किनारे के खेत जल मग्न हो गए। किसानों की तैयार होने वाली फसल पानी में डूब गई।
यमुना में हिलोरे मारती लहरे अभी भी लोगों को डरा रही हैं।
वृंदावन स्थित केशीघाट पर होने वाली यमुना महाआरती का आरती घाट भी यमुना में बढ़ते पानी ने अपनी चपेट में ले लिया।
यहां केशी घाट की कई सीढ़ियां पानी में फिर से डूब गई। ब्रहर्षि देवरहा बाबा घाट पर भी यमुना चढ़ आई है। इसी तरह से मथुरा में विश्राम घाट समेत कई अन्य घाटों पर पानी चढ़ने लगा है।
यमुना महारानी के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु को अब यमुना महारानी का अलौकिक नजारा खूब भा रहा है।
यमुना में पानी बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वालों की चिंता बढ़ने लगी हैं।

यमुना फिर उफान पर, हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी से बढ़ी लोगों की चिंता
यमुना फिर उफान पर, हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी से बढ़ी लोगों की चिंता

Latest Posts

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम...

संस्कृति विवि के मनोविज्ञान विभाग में आत्महत्या निरोध पर हुई चर्चा

संस्कृति विवि के मनोविज्ञान विभाग में आत्महत्या निरोध पर हुई चर्चा मथुरा। आत्महत्या निरोध को लेकर संस्कृति विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक सेमिनार का...

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक मै...

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला मथुरा। वैश्वीकरण के दौर में आयात-निर्यात उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में...

Related Articles