भारत में ट्रेन में सफर करने वालों के लिए भी अधिक खुशखबरी वाली खबर है | लंबे समय से भारत के लोग वंदे भारत एक्सप्रेस 2 में सफर करने की इच्छुक है जिसको लेकर अब इसका किराया भी लांच कर दिया गया है |
जी हाँ, दरअसल आपको बता दे की देश में कोई भी सुविधा लेने से पहले यहां के लोग उस सुविधा में आने वाले खर्च के बारे में जानना चाहते हैं | अब ऐसे में लोग लगातार इस नई ट्रेन के किराए के बारे में सवाल कर रहे थे तो इसी कड़ी में अहमदाबाद से मुंबई तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की एग्जीक्यूटिव क्लॉस के सीट के लिए किराया आ गया है | अब आपको इसके लिए 2349+GST देना होगा |
इसके अलावा आपको चेयर कार के फेयर की तो चेयर कार के लिए यात्रियों को 1144+ GST देना होगा | इतना ही नहीं आपको यह भी बता दें कि वंदे भारत 2 जो अहमदाबाद से मुंबई तक जाएगी और यह ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच सिर्फ दो ही स्टेशनों पर रुकेगी |
बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल भारत में जिन 2 रूटों पर चल रही है उसका अपग्रेडेड वर्जन 30 सितंबर से अहमदाबाद से मुंबई के लिए रवाना कर दिया जाएगा | वही बात करें इन दो रूटों की तो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पहला रूट नई दिल्ली से कटरा तक जायेगा | वही इसके अलावा दूसरा रूट नई दिल्ली से वाराणसी तक जायेगा |
सूचना के लिए आपको यह भी बता दे की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने वाले लगभग सभी यात्रियों ने इसको काफी आरामदायक और बेहद अच्छी ट्रेन बताया है परंतु अब वंदे भारत 2 शुरू होने वाली है और इसमें कई नई चीजें भी है | जैसे इसमें 32 इंच की एलईडी टीवी, वाईफाई और एयर प्यूरीफायर जैसी सुविधाएं मिलने वाली है |
अब यह लग रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस 2 ट्रैन देश की सबसे अच्छी ट्रेनों में से एक होने वाली है और लोगों का इंतजार अब जल्दी खत्म होने वाला है |