27 C
Mathura
Saturday, September 21, 2024

महिला को शादी के 8 साल बाद पता चला उसका पति पहले था महिला, लिंग परिवर्तन करवा कर बना है पुरुष

देश में आए दिन अजीबोगरीब चौकाने वाले मामले सामने आते हैं, इसी कड़ी में अब एक और ऐसा हैरतअंगेज मामला आया है जिसने सभी को चौंका दिया |
दरअसल आपको बता दें कि गुजरात के बड़ौदा में एक शादी के करीब आठ साल बाद यहां एक महिला को पता चला कि उसका पति पुरुष नहीं बल्कि एक महिला हुआ करता था |उसने सर्जरी करवाकर अपना लिंक चेंज करवाया था |


बड़ौदा के पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है जहाँ शीतल नाम की महिला ने ये एफआईआर दर्ज करवाई है | महिला ने अपने पति विजय वर्धन पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ अननेचुरल सेक्स करता है | महिला ने विजय वर्धन पर चीटिंग करने का भी आरोप लगाया था. उसने कहा की वह पहले लड़की था और उसका नाम विजयता हुआ करता था |


पीड़ित पत्नी ने इसके अलावा यह भी बताया कि नौ साल पहले एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए उसकी विजय वर्धन से मुलाकात हुई वहाँ पर इन दोनों की दोस्ती हुई थी फिर कुछ समय डेट करने के बाद शीतल और विजय वर्धन ने 2014 में शादी कर ली | इस शादी में परिवार वाले भी शामिल हुए | पीड़िता ने यह भी बताया की मेरे पहले पति की एक रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई थी |

पहले पति की मौत के वक्त उसकी एक 14 साल की बेटी थी | परंतु उसने दूसरी शादी विजय वर्धन से कर ली | विजय वर्धन से शादी करने के बाद वे दोनों कश्मीर हनीमून मनाने भी गए थे | शीतल ने बताया कि उसका पति शादीशुदा जिंदगी की चीजें नहीं करता था | वह उससे दूर भागने का बहाना ढूंढता रहा था फिर जब वह दबाव बनाने लगी तो उसने बहाना बनाया कि कुछ साल पहले जब वह रूस में रहता था तो उसका एक्सिडेंट हुआ था |

उस एक्सिडेंट के बाद वह शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता खो चुका है किन्तु उसने महिला को आश्वस्त किया कि एक मामूली सर्जरी के बाद वह पूरी तरह ठीक हो जाएगा |लेकिन उसको बाद में पता चला की वो तो खुद लिंग चेंज करवाने के आदमी बना है | वह सिर्फ उसके साथ अननेचुरल सेक्स कर सकता था और वह सिर्फ वही कर रहा था | इसके साथ ही अब उसने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे |

Latest Posts

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक मै...

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला मथुरा। वैश्वीकरण के दौर में आयात-निर्यात उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में...

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन मथुरा। संस्कृति विश्विद्यालय में विधिविधान से पूजन कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित हुई। विवि...

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार खबर जनपद चंदौली के चकिया से है जहाँ चकिया पुलिस द्वारा अहरौरा रोड मुड़हुआ...

Related Articles