कर्ज में डूबी लड़की ने रची भयंकर साजिश, इंश्योरेंस के पैसे लेने के लिए अपने ही हाथ काट लिया
कर्ज चुकाने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं ऐसा तो आपने सुना ही होगा लेकिन क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि कर्ज चुकाने के लिए किसी ने अपने हाथ काट लिया और अपनी जिंदगी को दांव पर लगा दिया, परंतु उसके बाद भी उसको सजा मिली |

जी हाँ, दरअसल आपको बता दे की स्लोवेनिया की एक 22 साल की युवती ने इस हैरान करने वाले काम को अंजाम दिया था |
सूत्रों के अनुसार बताया गया है की उसके उपर काफी कर्ज चढ़ चुका था, पर उसके पास आय का कोई ऐसा साधन नहीं था कि वो अपने कर्ज को भर सके | ऐसे में उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक खतरनाक प्लान बनाया |
राजस्थान में अनोखा मामला, 70 साल की उम्र में दिया बेटे को दिया जन्म, 54 साल बाद गूंजी किलकारियां
उसके नाम पर करीब 8 करोड़ रुपयों की 5 इंश्योरेंस पॉलिसी थीं और बीमा के नियमानुसार जुलिजा के शारीरिक रूप से असमर्थ होने की स्थिति में उसे इंश्योरेंस की एक बड़ी धनराशि पूरी मिल सकती थी और बाकी राशि थोड़े-थोड़े अमाउंट में हर महीने मिलने का नियम था |
जिसके चलते उसके बॉयफ्रेंड ने इंश्योरेंस के पैसों को लेने के लिए अपने हाथ काटने का आईडिया दिया | जिस पर उसने भी बिना कुछ सोचे समझे कलाई से थोड़ा ऊपर अपने हाथ को आरी से काट लिया |
इसके बाद उसका बॉयफ्रेंड उसे अस्पाल पहुंचाया पर वो जानबूझकर उसका कटा हुआ हाथ लेकर नहीं गए ताकी उसे वापस जोड़ा न जा सके | पर डॉक्टरों को उसका हाथ वक्त पर मिल गया और उन्होंने उसे जोड़ दिया | इसके बाद इस मामले की जांच हुई तो पता ये इन लोगों का प्लान था क्योंकि उसके बॉयफ्रेंड की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से पता चला कि वो बीते कुछ दिनों से हाथों के बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहा था |
इस पूरी घटना के बाद दोनों के ऊपर केस दर्ज हुआ और दोनों को ही सजा सुनाई गई |