36.2 C
Mathura
Sunday, April 20, 2025

दिल्ली पुलिस ने किया भारत के सबसे बड़ी कार चोर को गिरफ्तार, बेशुमार है दौलत, है 3 बीविया और 7 बच्चे

दिल्ली पुलिस ने किया भारत के सबसे बड़ी कार चोर को गिरफ्तार, बेशुमार है दौलत, है 3 बीविया और 7 बच्चे

आपने अपनी पूरी जिंदगी में बहुत तरह के चोरों की कहानी सुनी होगी लेकिन इस चोर की कहानी सुनकर आप भी एकदम सन्न रह जायेंगे |जी हाँ, दरअसल आपको बता दे की दिल्ली पुलिस ने इन दिंनो देश के सबसे बड़े चोर को गिरफ्तार किया है और इस चोर का नाम है अनिल चौहान |

दिल्ली पुलिस ने किया भारत के सबसे बड़ी कार चोर को गिरफ्तार, बेशुमार है दौलत, है 3 बीविया और 7 बच्चे
दिल्ली पुलिस ने किया भारत के सबसे बड़ी कार चोर को गिरफ्तार, बेशुमार है दौलत, है 3 बीविया और 7 बच्चे

आपको बता दे की पुलिस ने इसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया |सूचना के लिए आपको यह भी बता दे की कभी ऑटो चलाने वाले चौहान ने 5000 से ज्यादा कारों की चोरी की है | इससे हुई कमाई से आज वह आलीशान जिंदगी जीता था |

माननीय मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देशों के बावजूद भी कानपुर के थाना पनकी क्षेत्र में नही रुक रहा नो एंट्री में वाहनों का प्रवेश

दरअसल आपको बता दे की दिल्ली पुलिस ने करीब तीन महीने की मशक्कत के बाद उस पकड़ा है | 52 साल के अनिल ने चोरी की कमाई से दिल्ली, मुंबई और नॉर्थ ईस्ट में कई प्रॉपर्टी खरीद रखी है |

इतना ही नहीं उसकी तीन पत्नी और सात बच्चे हैं | 10 करोड़ रुपए के विला में वह रहता था | रिपोर्ट के अनुसार कई बार वह कार चोरी करने के लिए फ्लाइट से भी सफर करता था |

सूत्रों के अनुसार उसने 27 साल के भीतर देश के अलग-अलग हिस्सों से 5000 से ज्यादा कार चुराए हैं | उसके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं | वह 25-30 सहयोगियों की मदद से गंगटोक, असम के कुछ हिस्सों, नेपाल और अन्य स्थानों पर चोरी की कारों को आसानी से बेच रहा था |

सूत्रों के ही अनुसार अनिल दिल्ली के खानपुर इलाके में ऑटो रिक्शा चलाता था | 1995 के बाद उसने कार चोरी शुरू की | 27 साल में उसने सबसे ज्यादा मारुति 800 मॉडल चुराया | चोरी के दौरान उसने कई टैक्सी ड्राइवरों की हत्या भी की। इसके बाद वह असम जाकर रहने लगा |

कार चोरी के पैसों से उसने दिल्ली, मुंबई और पूर्वोत्तर राज्यों में प्रॉपर्टी खरीदी | वह असम में सरकारी कॉन्ट्रैक्टर बन गया था और वहाँ के स्थानीय नेताओं से उसकी अच्छी जान-पहचान हो गई थी |

अनिल को पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार किया था। 2015 में एक बार वह कॉन्ग्रेस MLA के साथ गिरफ्तार किया गया था | तब उसे 5 साल की जेल हुई थी | अनिल पर आज भी पूरे देश में 181 केस दर्ज हैं | दिल्ली पुलिस के अनुसार देश के सबसे बड़े चोर से पूछताछ के दौरान कई और बढ़े खुलासे हो सकते हैं |

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर मथुरा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं...

संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Baba Saheb's birth anniversary was celebrated in Sanskrit University डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं विधिक अध्ययन...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles