28.9 C
Mathura
Sunday, April 20, 2025

क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद चार्ल्स 3 बने नए महाराज, कहा उन्हें अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से पता है

क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद चार्ल्स 3 बने नए महाराज, कहा उन्हें अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से पता है

ब्रिटेन की महारानी की मौत के बाद आज चार्ल्स 3 को आज एक ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन का नया महाराज घोषित कर दिया गया |जी हाँ, आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण किया गया था |

उनकी मां और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन हो जाने के बाद 73 वर्षीय पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स की ताजपोशी की गई | यह समारोह लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में ताजपोशी की औपचारिक घोषणा करने और उनके शपथ ग्रहण के लिए आयोजित किया गया |

क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद चार्ल्स 3 बने नए महाराज, कहा उन्हें अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से पता है
क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद चार्ल्स 3 बने नए महाराज, कहा उन्हें अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से पता है

आपको बता दे की इस समारोह में किंग चार्ल्स III इस समारोह में अपनी पत्नी, क्वीन कॉन्सर्ट कैमिला और अपने बेटे व उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम के साथ शरीक हुए. प्रिंस विलियम को नया प्रिंस ऑफ वेल्स बनाया गया है. इस समारोह में चार्ल्स की ताजपोशी करते हुए घोषणा की गई की प्रिंस चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज अब हमारी सुखद स्मृति की महारानी की मृत्यु के बाद हमारे राजा चार्ल्स 3 बन गए है |

बीच सड़क पर लिफ्ट मांगते दिखे अनुपम खेर,आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि चौक गए उनके फैन

इसके बाद यहां चार्ल्स ने महारानी के निधन की निजी तौर पर घोषणा करते हुए चर्च ऑफ स्कॉटलैंड की रक्षा की भी शपथ ली | इस दौरान अपने संबोधन में चार्ल्स ने कहा कि उन्हें बतौर ब्रिटेन के महाराज अपने कर्तव्यों की पूरी समझ है | उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि जिनका महाराज मुझे घोषित किया गया है, उन लोगों का स्नेह और वफादारी मुझे मिलती रहेगी |

चार्ल्स 3 ने अपने संबोधन में अपनी मां महारानी एलिजाबेथ को भी याद किया | उन्होंने कहा की उनका शासनकाल समर्पण और निष्ठा में बेमिसाल था | इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी का भी जिक्र किया और कहा कि मैं अपनी पत्नी के निरंतर मदद से बेहद प्रोत्साहित हूं | आज इन सभी की बदौलत मैं यहां हूं और आने वाले समय में मैं यहां के लोगों की अच्छी तरह से सेवा करता रहूंगा |

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर मथुरा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं...

संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Baba Saheb's birth anniversary was celebrated in Sanskrit University डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं विधिक अध्ययन...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles