29.9 C
Mathura
Monday, October 21, 2024

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले चिकित्सक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले चिकित्सक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग जिले के नेहरू नगर में अपोलो बीएसआर की शुरूआत करने वाले और नामी शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. एमके खंडूजा को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस उन्हें कोलकाता से लेकर दुर्ग पहुंच चुकी है। उनके ऊपर बीएसपी कर्मचारियों, शहर के बड़े ग्रुप और अन्य लोगों से करोड़ों रुपए का गबन का आरोप है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि डॉ. खंडूजा बी.एस.आर अपोलो हॉस्पिटल स्मृति नगर के पूर्व संचालक BSR स्कैन सेंटर भिलाई- दुर्ग- नागपुर के डायरेक्टर थे। वो नेहरू नगर पूर्व में रहते थे। पिछले कुछ सालों से वो शहर के लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करके फरार थे। सुपेला थाने की स्मृति नगर चौकी में उनके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली की डॉ. खंडूजा कोलकाता पश्चिम बंगाल में छिपकर रह रहा है। एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर उप निरीक्षक वरुण देवता और प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम को वहां भेजा गया।पुलिस की टीम ने कोलकाता जाकर शनिवार को डॉ. खंडूजा को गिरफ्तार किया। पुलिस उन्हें लेकर भिलाई पहुंच चुकी है। उन्हें सुपेला थाने में रखा गया है। पुलिस खंडूजा से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि खंडूजा ने कई करोड़ रुपए का गबन किया है। जल्द ही इस मामले में खुलासा भी किया जा सकता है।

Latest Posts

जीएल बजाज के छात्र-छात्राओं ने सुझाए तकनीकी समस्या के नवीन समाधान

जीएल बजाज के छात्र-छात्राओं ने सुझाए तकनीकी समस्या के नवीन समाधान मथुरा। छात्र-छात्राओं में नवाचार और टीम वर्क को बढ़ावा देने के लिए जीएल बजाज...

सफारी 3 ने अपने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

सफारी 3 ने अपने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप आगरा में सपा नेत्री व पूर्व मेयर प्रत्याशी ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज...

कलश यात्रा के साथ बागेश्वर धाम में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा

कलश यात्रा के साथ बागेश्वर धाम में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा छतरपुर। सिद्धपीठ बागेश्वर धाम में शुक्रवार से 7 दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बेहतर के लिए इंजीनियरिंग का महत्व

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बेहतर के लिए इंजीनियरिंग का महत्व मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय और आईईईई यूपी(IEEE UP Section) अनुभाग के सहयोग से, "बेहतर...

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास, एवं सनातनी हिंदुओं के समस्त संगठनों को एकत्रित कर...

Related Articles