28.6 C
Mathura
Tuesday, September 17, 2024

संस्कृति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

संस्कृति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

संस्कृति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में पर्यावरण को और सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाकर फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में शिक्षकों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पौधरोपण किया। संस्कृति विवि के कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता ने अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं। कुलपति प्रो एम बी चेट्टी ने पौध रोपण करते हुए अभियान की शुरूआत की। उनकी अगुवाई में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसरों में अनेक पौधों का रोपण किया। कुलपति ने कहा कि ये पौधे बड़े होकर एक दिन हमको जीवनदायिनी शक्ति प्रदान करेंगे। धरती पर बढ़ती गर्मी से तभी निजात मिलेगी जब पृथ्वी पर हरियाली होगी। इस दिशा में हमारा छोटा सा प्रयास बहुत बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि हमारे कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता की बड़ी सोच के कारण ही आज हमारा विवि इतना हरा-भरा है। विश्वविद्यालय की सीईओ डा. मीनाक्षी शर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रकृति जीवों को जीवन जीने के लिए हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक पहल करनी होगी। संस्कृति विवि के डा. रजनीश त्यागी, स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डीन डा. डी.एस.तोमर, नर्सिंग स्कूल के प्रचार्य डा.केके पाराशर, इंक्युबेशन सेंटर के सीईओ गजेंद्र सिंह आदि ने भी इस अभियान में भागीदारी की। विश्वविद्यालय के छात्र, छात्राओं सहित एनसीसी कैंडिडेट्स ने अनेक फलदार व छायादार पौधों को रोपित किया।

Latest Posts

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक मै...

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला मथुरा। वैश्वीकरण के दौर में आयात-निर्यात उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में...

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन मथुरा। संस्कृति विश्विद्यालय में विधिविधान से पूजन कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित हुई। विवि...

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार खबर जनपद चंदौली के चकिया से है जहाँ चकिया पुलिस द्वारा अहरौरा रोड मुड़हुआ...

Related Articles