34.5 C
Mathura
Friday, October 18, 2024

एक भारत अखंड भारत के प्रबल समर्थक थे डॉ मुख़र्जी – बीएल वर्मा

एक भारत अखंड भारत के प्रबल समर्थक थे डॉ मुख़र्जी – बीएल वर्मा

मथुरा। भाजपा द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को बलिदान पखवाडा के रूप में 23 जून से 6 जुलाई तक मनाया जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में भाजपा महानगर द्वारा बलिदान पखवाड़ा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी का मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी शिक्षाविद जन संघ के संस्थापक हम सबके प्रेरणा स्त्रोत और एक भारत अखंड भारत के प्रबल समर्थक थे। देश की अखंडता के लिए धारा 370 का पुरजोर विरोध किया। एक देश दो विधान नहीं चलेंगे का नारा दिया और अखंड भारत बनाने के लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर गये और वहीं पर उनकी षड्यंत्र के तहत हत्या कर दी गई। उनका बलिदान आज तक रहस्य एवं जाँच का विषय रहा है। उनके बलिदान के बाद राष्ट्रवादी लोगों का नारा रहा कि जहाँ बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक अखंड भारत के सपने को कश्मीर से धारा 370 को हटा कर पूरा किया। आज उनके मार्ग पर भाजपा की सरकार काम कर रही है। आज भारत पीओके को लेकर अखंड भारत बनाने के लिये तैयार है। महापौर विनोद अग्रवाल ने सम्बंधित करते हुए कहा कि आज भारत विश्व पटल पर आगे बढ़ रहा है। आज देश में चहुंमुखी तरफ़ विकास हो रहा है। आज देश विकसित भारत और विश्व गुरु बनने के लिए आगे बढ़ रहा है। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनके अनुसरण मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित कार्यों में लगना होगा तभी डॉ मुख़र्जी के सपनों का भारत बनेगा। संगोष्ठी के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री बबलू लोधी, क्षेत्रीय मंत्री विनोद चौधरी, पूर्व विधायक करिंदा सिंह, पूर्व महापौर मुकेश आर्यबंधु, चेतन स्वरूप पाराशर, डीएन गौतम, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संगोष्ठी का संचालन महानगर महामंत्री सुनील चतुर्वेदी ने किया।

Latest Posts

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ मथुरा। जीवन में आने वाली चुनौतियों से कभी हार मत मानें क्योंकि हर चुनौती कुछ सीख देती है।...

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में मनाए गए सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी एक निजी कार्यक्रम में लोनी पहुंची साध्वी डा प्राची दीदी ने...

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण मथुरा 14 अक्टूबर मथुरा की प्रख्यात पुरातन 125 साल पुरानी...

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी पहुंचे जीएल बजाज कॉलेज

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी पहुंचे जीएल बजाज कॉलेज फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी अपनी पूरी टीम के साथ अपनी आने...

Related Articles