33.2 C
Mathura
Saturday, April 19, 2025

निरंकुश बिहार सरकार के विरोध में महाधरना कार्यक्रम मधेपुरा के कला भवन परिसर में किया गया

भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा के माननीय जिला अध्यक्ष दीपक कुमार के अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह के संचालन में निरंकुश बिहार सरकार के विरोध में महाधरना कार्यक्रम मधेपुरा के कला भवन परिसर में किया गया। महाधरना कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आए मधेपुरा लोकसभा प्रभारी आदरणीय नागेन्द्र नारायण ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान बिहार सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब चूकी है, शिक्षक नियुक्ति के नाम पर बारबार संसोधन ईत्यादि के विरोध में बिहार भाजपा के द्वारा 13 जुलाई को विधानसभा मार्च का आयोजन किया गया।

उक्त आयोजन में पुलिस के द्वारा बरबरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जिसके कारण जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मृत्यु हो गई। जिसके विरोध में आज पुरे बिहार भर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में बढता हुआ अपराध एवं प्रतिदिन हत्या की घटना दर्शाता है कि नीतीश की सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुकें हैं।


मौके पर सभा को सम्बोधित करते हुए जिला जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के लोभ में पागल हो गयें हैं, उनको रांची भेजकर पागल खाना में भर्ती किया जाए। बिहार की जनता कभी भी माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफ नहीं करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से बरबरता पूर्वक लाठीचार्ज किया है उनका जवाब 2024 की लोकसभा एवं 2025 की विधानसभा में जनता जरूर देगी।


सभा को निवर्तमान जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोल राय, जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह, बिपिन कामती, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत झा , अशोक मेहता, नीभा झा, आभाष आनन्द, भाजपा नेता गुलज़ार कुमार बंटी, विनोद सरदार, अरुण ऋषि देव, साबरमती देवी, अरविन्द मिश्रा, राहुल राय, दिलीप सिंह, अनमोल मंडल, दिलीप कुमार दीपक, चंदन चौधरी, भगवान पाठक किरण सिंह, प्रभाष चौपाल, सुधांशु रंजन, डा. हर्ष सिंधु, विधानंद साह, राजीव यादव, ओमप्रकाश ने भी महाधरना कार्यक्रम को सम्बोधित किया।मौके पर विजय सिंह, रीता राय, नंदन कुमार, राजेश दास, पुष्पलता यादव, अरविन्द राय, अशोक लहरा, रमेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण शामिल रहे।

निरंकुश बिहार सरकार के विरोध में महाधरना कार्यक्रम मधेपुरा के कला भवन परिसर में किया गया

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर मथुरा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं...

संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Baba Saheb's birth anniversary was celebrated in Sanskrit University डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं विधिक अध्ययन...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles