30.2 C
Mathura
Sunday, April 20, 2025

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 9 साल में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 9 साल में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल नारे के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली और मोदी सरकार के 9 साल में किए गए विकास कार्य को बताया साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए उसे झूठा बताया वहीं उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में भारी बहुमतों से विजय होने का दावा भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस का दौर जारी है कहीं केंद्रीय मंत्री तो कहीं राज्य मंत्री प्रेस वार्ता कर रहे हैं और मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल नारे के साथ किए गए विकास कार्यों का उल्लेख प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कर रहे हैं इसी क्रम में शाजापुर जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली और 9 साल में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया वहीं उन्होंने दावा किया है कि मोदी जी और शिवराज जी के विकास कार्यों को लेकर वह 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के बीच पहुंचेंगे और भारी बहुमत से विजय हासिल करेंगे वहीं उन्होंने बताया कि मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्य आम जनता कभी नहीं भूलेगी और वह 2024 और 2023 में एक बार फिर भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने कांग्रेस को भी नहीं बख्शा और उसे आड़े हाथ लेते हुए कई आरोप लगाए उन्होंने कहा कि कुछ समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही लेकिन वह झूठ के दम पर ज्यादा समय नहीं चल पाई उन्होंने जनता से कई वादे किए थे जिसमें किसानों का कर्जा माफ एवं बिजली बिल में छूट ऐसे कई वादे किए थे जिन पर वह खरी नहीं उतरी और झूठ के बलबूते अपनी सरकार बनाई थी झूठ पकड़ा गया और उनकी सरकार धड़ाम से गिर गई वहीं उन्होंने कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक बार फिर झूठ की पोटली खोलेंगे और लोगों को लुभाने का प्रयास करेंगे लेकिन जनता उनका साथ नहीं देगी क्योंकि उन्होंने उनके झूठ को पकड़ लिया है वही जिलाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि अगर विकास की नदी और बहाना है तो भाजपा के साथ खड़ा रहना है भाजपा हे तो विकास है इस नारे के साथ उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरा किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की  और 9 साल में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर मथुरा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं...

संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Baba Saheb's birth anniversary was celebrated in Sanskrit University डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं विधिक अध्ययन...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles