वाल्मीकि महापंचायत ने की 3 जून को यमुना में डूबे चार युवकों के लिए की मुआवजे की मांग
हाथीघाट यमुना में पूजा करने गये बाल्मीकि समाज के चार युवकों की यमुना में डूबने से मृत्यु हो गई जिनकी उम्र लगभग 21 व 22 वर्ष की थी। यह चारों युवक बहुत ही गरीब परिवार से थे और यह मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इनकी मृत्यु से चारों परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
वाल्मीकि महापंचायत के सदस्य द्वारा प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए मांग की गई जिसमें चारों परिवारों के एक-एक सदस्यों को आगरा नगर निगम में आउट सौर्सिंग पर सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति दी जाये। अतः समय से सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाये। यह आगरा वाल्मीकि महापंचायत की मांग है।