25.8 C
Mathura
Friday, October 25, 2024

नित्यानंद महाप्रभु सभी जीवों के लिए गुरुतत्व: चंचलापति दास
चंद्रोदय मंदिर में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ नित्यानंद महाप्रभु आविर्भाव महामहोत्सव

नित्यानंद महाप्रभु सभी जीवों के लिए गुरुतत्व: चंचलापति दास
चंद्रोदय मंदिर में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ नित्यानंद महाप्रभु आविर्भाव महामहोत्सव

मथुरा अभी न्यूज़ ( कीर्ति सिंह ) वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर में शुक्रवार को श्रील नित्यानंद महाप्रभु का आविर्भाव महामहोत्स बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों को संबोधित करते हुए, चंद्रोदय मंदिर के अध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु जी ने श्रील रूप गोस्वामी को आदेश करते हुए, श्रील नित्यानंद महाप्रभु को समस्त जीवों के लिए गुरूतत्व कहा है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्रील नरोत्तम दास ठाकुर जी नित्यानंद महाप्रभु के विषय में बतातेे हैं कि यदि आप भगवत धाम में श्री राधा-कृष्ण के संग के लिए व्याकुल हैं। तो सर्वोत्तम युक्ति यह है कि आप नित्यानंद प्रभु का आश्रय ग्रहण करें।
गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय के भक्तों द्वारा माघ मास की त्रयोदशी को श्रील नित्यानंद महाप्रभु (जो श्री बलराम अवतार हैं) के आविर्भाव दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रील नित्यानंद महाप्रभु द्वापर में प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण, त्रैता युग में श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम एवं कलिकाल में नित्यानंद महाप्रभु के रूप में सन् 1474 में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जनपद के छोटे से गांव एकचक्र में मुकुंद पंडित एवं पद्मावती जी के यहां अवतरित हुए।
कार्यक्रम की श्रृंखला में भक्तों द्वारा विभिन्न प्रकार के पुष्पों का चयन कर मंदिर को मनोहर रूप में सुसज्जित किया गया। इसके पश्चात छप्पन भोग, पालकी उत्सव एवं वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पंचगव्य, फलों के रस, औषधियों एवं पुष्पों से श्रीश्री निताई गौर के महाभिषेक की प्रक्रिया को सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम में भक्तों ने महामंत्र की मधुर ध्वनि में मंत्रमुग्ध होकर नृत्य किया एवं श्रीश्री निताई गौर से प्रेम भक्ति प्राप्ति हेतु कामना की।
इस महामहोत्स में सहभागिता हेतु दिल्ली, गुरूग्राम, आगरा एवं मथुरा जनपद के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

नित्यानंद महाप्रभु सभी जीवों के लिए गुरुतत्व: चंचलापति दास
चंद्रोदय मंदिर में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ नित्यानंद महाप्रभु आविर्भाव महामहोत्सव
नित्यानंद महाप्रभु सभी जीवों के लिए गुरुतत्व: चंचलापति दास चंद्रोदय मंदिर में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ नित्यानंद महाप्रभु आविर्भाव महामहोत्सव

Latest Posts

संस्कृति विवि के फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों को मिली नौकरी

संस्कृति विवि के फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों को मिली नौकरी मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों को देश की दो प्रतिष्ठित कंपनियों...

जीएल बजाज के छात्र-छात्राओं ने सुझाए तकनीकी समस्या के नवीन समाधान

जीएल बजाज के छात्र-छात्राओं ने सुझाए तकनीकी समस्या के नवीन समाधान मथुरा। छात्र-छात्राओं में नवाचार और टीम वर्क को बढ़ावा देने के लिए जीएल बजाज...

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले चिकित्सक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले चिकित्सक को पुलिस ने किया गिरफ्तार दुर्ग जिले के नेहरू नगर में अपोलो बीएसआर की शुरूआत करने वाले और...

सफारी 3 ने अपने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

सफारी 3 ने अपने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप आगरा में सपा नेत्री व पूर्व मेयर प्रत्याशी ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज...

कलश यात्रा के साथ बागेश्वर धाम में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा

कलश यात्रा के साथ बागेश्वर धाम में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा छतरपुर। सिद्धपीठ बागेश्वर धाम में शुक्रवार से 7 दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा...

Related Articles