24.4 C
Mathura
Friday, September 20, 2024

संस्कृति विवि द्वारा जोश और जुनून के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए मनाया लिया गया भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प

संस्कृति विवि द्वारा जोश और जुनून के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए मनाया लिया गया भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प

संस्कृति विवि द्वारा जोश और जुनून के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए मनाया लिया गया भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प– संस्कृति विश्वविद्यालय में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम और जोश के साथ मनाया गया। कैंपस के अधिकारियों, कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य मैदान में ध्वजारोहण कर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद किया और भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया। तिरंगे के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित करने के बाद सबने भारत माता और वंदेमातरम के नारों से सारे विवि के प्रांगण को गुंजित कर दिया।

संस्कृति विवि द्वारा जोश और जुनून के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए मनाया लिया गया भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प
संस्कृति विवि द्वारा जोश और जुनून के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए मनाया लिया गया भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प

तिरंगा नहीं खरीदेंगे तो नहीं मिलेगा राशन

समारोह के दौरान संस्कृति विवि की एनसीसी विंग के कैडेट्स ने तिरंगे को परंपरागत तरीके से सलामी दी। इस मौके पर संस्कृति विवि के कुलपति डा. तन्मय गोस्वामी ने कहा कि हमने पूरे वर्ष भारत की आजादी अमृत महोत्सव मनाया। विवि के विभिन्न विभागों ने सालभर आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अभियान के तहत बड़े ही रुचिकर और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने के संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी हम शिक्षकों की ज्यादा बनती है। वैसे तो देश की तरक्की में हर वर्ग और समाज अपनी भूमिका निर्वाह कर रहा है लेकिन शिक्षकों की भूमिका बहुत अहम रहने वाली है।

संस्कृति विवि में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को कुलपति डा. तन्मय गोस्वामी द्वारा संबोधित किया गया:

संस्कृति स्कूल आफ एग्रीकल्चर के डीन डा. रजनीश त्यागी ने कहा कि भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस गति को और तेज करने के लिए हमें जापान और इजराइल को अपना आदर्श बनाना होगा। जापान की तरह हमें हर तकनीक स्वयं खड़ी करनी होगी और स्वदेशी अपनाने की आदत डालनी होगी। इजराइल की तरह संघर्ष करने की आदत डालनी होगी और अपने लक्ष्य हासिल करने होंगे। संस्कृति नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य डा. केके पाराशर ने बड़े जोश के साथ अपने संबोधन में देश के गद्दारों के खिलाफ कड़े रुख को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि, इंकलाब का नारा हो, जय हिंद की बोली हो, जो भारत से करे गद्दारी उसके सीने में गोली हो। इस मौके पर संस्कृति विवि की ओएसडी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सुजित के.दलाई, रजिस्ट्रार पूरन सिंह, डीन एकेडमिक डा. योगेश चंद्रा, सब रजिस्ट्रार रवि त्रिवेदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Latest Posts

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक मै...

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला मथुरा। वैश्वीकरण के दौर में आयात-निर्यात उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में...

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन मथुरा। संस्कृति विश्विद्यालय में विधिविधान से पूजन कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित हुई। विवि...

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार खबर जनपद चंदौली के चकिया से है जहाँ चकिया पुलिस द्वारा अहरौरा रोड मुड़हुआ...

Related Articles