निकुंजवासी संत सनतकुमार महाराज का 46वाँ स्मृति महोत्सव मनाया गया
रमणरेती मार्ग स्थित प्राचीन वन बिहार आश्रम में सदगुरुदेव निकुंजवासी सन्त सनतकुमार दास महाराज का 46 वा स्मृति महोत्सव विविध धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जा रहा है।जिसमें भक्तों को ब्रज के प्रसिद्ध संतो के मुखारबिंद से आशीर्वचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।भक्त भी भगवत कृपा की सरिता में जमकर गोते लगा रहे है। मंगलवार को आश्रम परिसर में समाज गायन का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रज के रसिक संतो ने अपनी वाणी से ठाकुर जी को रिझाया।जिसके चलते परिसर अध्यात्म में हो गया। इससे पूर्व सभी सन्त महंत व भक्तों ने महाराज श्री के चित्रपट पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस संबंध में शिष्या स्वाति शुक्ला एडवोकेट व पुजारी संजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलते वाले स्मृति महोत्सव में प्रति दिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्री मद भागवत, सन्त संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भक्तों को संतो के वाणी से आशीर्वचन सुनने का सौभाग्य मिल रहा है। जिसका समापन 27 दिसंबर को विशाल झरा भंडारे के साथ होगा।