30.5 C
Mathura
Saturday, October 19, 2024

श्रावण मास और ईदुज्जुहा (बकरीद) की तैयारियों में जुटा नगर निगम

07.07.2022। नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा आगामी श्रावण मास में आयोजित होेने वाली कांवड़ यात्रा, सावन मेला एवं ईदुज्जुहा (बकरीद) के पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं को क्रियान्वित किये जाने हेतु नगर निगम के सभी विभागाध्यक्षों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी।


1-बैठक में नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि ईदुज्जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत सभी मुस्लिम क्षेत्रों में एवं मस्जिद के आस-पास विशेष सफाई एवं चूना छिडकाव कराया जाये। इसी प्रकार श्रावण मास के दृष्टिगत सभी शिव मंदिरों के पास विशेष सफाई सुनिश्चित की जाये। सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत विशेष सफाई सुनिश्चित कराने के लिये एक माह हेतु 100 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती करायी जाये।

2-जलकल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ईदुज्जुहा (बकरीद) पर पेयजलापूर्ति का विशेष ध्यान रखा जाये, विद्युत आपूर्ति वाधित होने की स्थिति में डी0जी0 सैट को स्टैण्डबाई पर रखा जाये, इसके साथ ही 13 टैंकरों को आपातकाल स्थिति के लिये तैयार रखा जाये। यदि कन्ही पानी की समस्या आती है तो टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाये। इसी प्रकार श्रावण मास पर सभी शिव मंदिरों पर पेयजलापूर्ति का विशेष ध्यान रखा जाये। आवश्यकतानुसार मंदिरों के आस-पास पानी के टैंकर एवं मोबाइल टॉयलेट खडे़ कराये जाये। साथ ही निर्देशित किया गया कि उक्त पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की लीकेज एवं भराव की समस्या उत्पन्न न होने पाये।

3-प्रकाश विभाग सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि आगामी पर्वों के दृष्टिगत सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरूस्त करा लें, किसी भी दशा में मार्ग पर अंधकार की समस्या उत्पन्न न होने पाये। मंदिरों के आस-पास लाइटिंग का ध्यान रखा जाये। मार्ग पर लगी तिरंगा लाइटों को तत्काल सही कराया जाये।

4-निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एवं अधिशासी अभियंता सिविल को निर्देशित किया गया कि मस्जिद एवं शिव मंदिरों के पहुंच मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार पैच मरम्मत कराया जाये।

5-नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा नगर निगम कन्ट्रोल कक्ष को एक्टिव किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कन्ट्रोल कक्ष पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को त्वरित निस्तारण कराया जाये साथ ही निस्तारण कराने के उपरान्त शिकायत कर्ता को अवगत भी कराया जाये।
बैठक के अन्त में नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा निर्देशित किया गया कि पूर्व की भांति की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं को सूचारू किया जाये। साथ ही दिये गये निर्देशानुसार सम्पूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
समीक्षा बैठक में वार्ड सं0 18 के पार्षद प्रतिनिधि अब्दुल मलिक, राजवीर सिंह मुख्य अभियंता सिविल, विजय नारायण मौर्य महाप्रबंधक जल,एस 0पी0 मिश्र अधिशासी अभियंता सिविल, राधेश्याम अधिशासीअभिंयता जल, अनिल रंजन सहायक अभिंयता प्रकाश, नन्दकिशोर सहायक अभियंता जल, सुरेन्द्र सिंह क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, श्मानन्द त्यागी क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, योगेश कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक, कुंवर पाल अवर अभियंता जल, छत्रपाल अवर अभियंता जल, आशीष कुमार अवर अभियंता जल उपस्थित रहे।

Latest Posts

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास, एवं सनातनी हिंदुओं के समस्त संगठनों को एकत्रित कर...

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद मथुरा। संकृति यूनिवर्सिटी के टेक्नो विज़न क्लब द्वारा वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति...

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ मथुरा। जीवन में आने वाली चुनौतियों से कभी हार मत मानें क्योंकि हर चुनौती कुछ सीख देती है।...

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में मनाए गए सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी एक निजी कार्यक्रम में लोनी पहुंची साध्वी डा प्राची दीदी ने...

Related Articles