35.7 C
Mathura
Friday, October 18, 2024

कोसीकला में खाटू श्याम के भव्य डोला और निशान यात्रा का हुआ स्वागत

खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में नगर के मां पथवारी देवी मंदिर से भगवान खाटू श्याम का भव्य डोला निकाला गया। डोले के साथ हजारों की संख्या में माताएं बहने हाथों में निशान लेकर भी चल रही थी। खाटू श्याम की झंडी निशान लेकर नगर की सभी कालोनियों की हजारों की संख्या में महिलाएं मां पथवारी देवी मंदिर तालाब शाही होकर निकली। पीछे-पीछे नगर के सभी प्रमुख समाजसेवी तथा अनेक संस्थाओं के लोग खाटू श्याम के भव्य डोले के साथ चल रहे थे। बैंड बाजों की धुनों पर सभी लोग नाचते गाते हुए जा रहे थे। वही डोला का नगर के सभी प्रमुख मार्गो पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान खाटू श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष राहुल मंगला सोनू विदित वार्ष्णेय तथा समस्त कमेटी ने मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय और तेजवंत जैन मुन्ना का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। डोली के साथ अग्रवाल सभा अध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल प्रमुख समाज सेवी सुभाष बसाइयां पूर्व पालिका अध्यक्ष भागवत रोहिल्ला वेद शर्मा श्याम अग्रवाल कन्हैया लाल गोयल अजय वार्ष्णेय पवन बंसल संजय उपाध्याय कृष्णा संजीव जाविया सौरव जैन दीपक बडगूजर कल्पेश जैन आदि सैकड़ों लोग चल रहे थे।

कोसीकला में खाटू श्याम के भव्य डोला और निशान यात्रा का हुआ स्वागत

कोसीकला में खाटू श्याम के भव्य डोला और निशान यात्रा का हुआ स्वागत

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद मथुरा। संकृति यूनिवर्सिटी के टेक्नो विज़न क्लब द्वारा वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति...

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ मथुरा। जीवन में आने वाली चुनौतियों से कभी हार मत मानें क्योंकि हर चुनौती कुछ सीख देती है।...

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में मनाए गए सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी एक निजी कार्यक्रम में लोनी पहुंची साध्वी डा प्राची दीदी ने...

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण मथुरा 14 अक्टूबर मथुरा की प्रख्यात पुरातन 125 साल पुरानी...

Related Articles