Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: शिक्षक पर कक्षा 3 के छात्र से अमानवीय व्यवहार का आरोप, धूप में खड़ा कर मुर्गा बनाकर पीटा; जांच शुरू

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तीन के छात्र के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
आरोप है कि एक शिक्षक ने सवाल का सही जवाब न देने पर छात्र को पहले तेज धूप में खड़ा किया, फिर उसे स्कूल परिसर में मुर्गा बनाकर घुमाया और उसके बाद प्लास्टिक पाइप से पिटाई की।

परिजनों के अनुसार, इसी तरह की मारपीट दो अन्य छात्रों के साथ भी की गई है, जिससे अभिभावकों में भारी नाराजगी है। घटना की जानकारी बच्चों के घर लौटने के बाद सामने आई, जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे लेकिन वहां कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं मिला।

पीड़ित परिवार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से शिकायत कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है। बीएसए ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है।

वहीं स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

Previous News

कभी भी महंगी हो सकती है गैस: LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल रेट में बढ़ोतरी

Next News

निजीकरण और संचालन व्यवस्था को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन