Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कभी भी महंगी हो सकती है गैस: LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल रेट में बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच LPG सिलेंडर के दामों को लेकर लोगों में लगातार चर्चा बनी हुई है, हालांकि 16 मई को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

देशभर के प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम परिवारों को कुछ राहत मिली है।

नई दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर ₹913 में मिल रहा है, जबकि कोलकाता में ₹939, मुंबई में ₹912.50, चेन्नई में ₹928.50, लखनऊ में ₹950.50 और पटना में ₹1,002.50 तक इसकी कीमत पहुंच गई है।
इसी तरह अन्य शहरों जैसे गुरुग्राम, नोएडा, बेंगलुरु, जयपुर और हैदराबाद में भी कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला है।

हालांकि दूसरी ओर कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
नई दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50, कोलकाता में ₹3,202, मुंबई में ₹3,024 और चेन्नई में ₹3,237 तक पहुंच गया है।

तेल कंपनियों के अनुसार घरेलू सिलेंडर की कीमतों को अभी स्थिर रखा गया है ताकि आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बाजार और लागत के आधार पर बदलाव किया गया है।
इसी बीच पेट्रोल-डीजल के दामों में हाल ही में बढ़ोतरी ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन घरेलू LPG के स्थिर दाम फिलहाल राहत देने वाले साबित हो रहे हैं।

Previous News

जीत के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचीं विधायक मैथिली ठाकुर, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Next News

मथुरा: शिक्षक पर कक्षा 3 के छात्र से अमानवीय व्यवहार का आरोप, धूप में खड़ा कर मुर्गा बनाकर पीटा; जांच शुरू