Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 13 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महोबा की दाल मिल में भीषण आग, लाखों का चना और सामान जलकर राख

महोबा शहर के समदनगर मोहल्ले स्थित एकता दाल मिल में मंगलवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और मिल में रखा भारी मात्रा में चना, बोरे तथा ऑयल टैंक इसकी चपेट में आ गए।

ऑयल टैंक में आग लगने के बाद ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के समय दाल मिल बंद थी और अधिकांश मजदूर जा चुके थे। मौके पर केवल एक मिस्त्री मौजूद था, जिसने आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों और दमकल विभाग को दी।

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसके बाद दमकल विभाग की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

Next News

महंत भरतदास की गिरफ्तारी की मांग तेज, कोतवाली पहुंचीं जय बजरंग सेना की पदाधिकारी