Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 13 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 4 खपरी रोड महामाया पारा में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विद्युत पोल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग रसोई तक पहुंची तो वहां रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भीषण था कि पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया।

इस हादसे में होमदास वैष्णव उर्फ अनिल, उनकी दिव्यांग बेटी लक्ष्मी, चांदनी और डेढ़ वर्षीय मासूम गोपिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना पर दुख जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीड़ित परिवार के लिए 20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Previous News

ससुर पर विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा

Next News

महोबा की दाल मिल में भीषण आग, लाखों का चना और सामान जलकर राख