Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 10 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राधा प्रसाद धाम में 12 मई को विशाल स्वास्थ्य शिविर, सर्वोदय हॉस्पिटल के विशेषज्ञ करेंगे निशुल्क जांच

वृंदावन स्थित पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर स्थित राधा प्रसाद धाम में 12 मई को विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें शिविर की पूरी जानकारी साझा की गई।

महंत ने बताया कि यह आयोजन संत एवं मानव सेवा के संकल्प के तहत दिल्ली-एनसीआर के प्रतिष्ठित सर्वोदय हॉस्पिटल के सहयोग से किया जा रहा है।

शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग और सामान्य बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। इसके साथ ही बीपी, शुगर और ईसीजी जैसी जांच सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।

डॉक्टर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ उचित खान-पान और जीवनशैली के बारे में भी मार्गदर्शन देंगे। शिविर की शुरुआत 12 मई को प्रातः काल से पंजीकरण के साथ होगी।

महंत मोहिनी बिहारी शरण ने ब्रजवासियों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस सेवा प्रकल्प में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं।

Previous News

वृंदावन में EW Courier का भव्य उद्घाटन, एक्सप्रेस डिलीवरी और इंटरनेशनल शिपिंग सेवा शुरू

Next News

“ब्रज में मांस-मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध हो” — संत प्रेमानंद महाराज की अपील, वीडियो वायरल; संत समाज ने किया समर्थन