Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 25 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मेरठ होटल कांड में बड़ा एक्शन! युवती को बंधक बनाने और मारपीट के आरोपी सलमान की तलाश तेज, परिजन हिरासत में; होटल मैनेजर से भी पूछताछ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में होटल के अंदर युवती को कथित तौर पर बंधक बनाकर रखने और उसके साथ मारपीट करने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर में हुई इस घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी 24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि सलमान नाम का युवक उसे बहाने से होटल लेकर आया और सोमवार से वहां बंधक बनाकर रखा। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मंगलवार दोपहर युवती किसी तरह होटल से बाहर निकली और सड़क पर पहुंचकर मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसी दौरान युवक ने उसका पीछा किया और उसे पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। वह युवती को दोबारा होटल के अंदर ले जाने की कोशिश करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर आरोपी होटल की छत के रास्ते फरार हो गया।

Previous News

2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! 26 नवंबर को जारी होगा सपा का 'PDA प्रणपत्र', 75 जिलों के लिए अलग घोषणापत्र की तैयारी

Next News

प्रयागराज माघ मेले में आसमान से घुसपैठ की कोशिश होगी नाकाम! 6 KM दूर से दुश्मन ड्रोन पकड़ेगा हाईटेक सिस्टम, पहली बार सुरक्षा का ऐसा इंतजाम!