Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 25 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जनगणना-2027 को लेकर मथुरा में प्रशासन की पहल, CDO डॉ. पूजा गुप्ता ने खुद दर्ज की परिवार की जानकारी

देश की जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए मथुरा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने स्वयं स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपनी जानकारी दर्ज की।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जनपदवासियों से भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना प्रक्रिया में आमजन की सीधी सहभागिता सुनिश्चित होगी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय कार्य को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हों और सही जानकारी दर्ज कराएं।

इस अवसर पर स्टेट मास्टर ट्रेनर बलवीर सिंह वर्मा, जिला जनगणना सहायक कपिल यदुवंशी, जिला जनगणना तकनीकी सहायक अंकुर सक्सेना सहित आरिफ अली, राम सैनी और ऋषभ कुमार उपस्थित रहे।

Previous News

टाउनशिप में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा! नाबालिग किशोरी को ले जाने के आरोप में युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

Next News

मथुरा में मतदाता सूची को लेकर DM का सख्त रुख, BLO की रोजाना होगी निगरानी; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश