मथुरा के गोवर्धन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोवर्धन पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शाहरूख पुत्र सौराव निवासी देवसेरस, थाना गोवर्धन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने महम्मदपुर बाईपास स्थित नगर पालिका के सरकारी ट्यूबवेल के पास कार्रवाई की। गोवर्धन की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर करीब 150 मीटर आगे पुलिस ने घेराबंदी कर शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा अपराध संख्या 632/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2026 में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और आईटी एक्ट से संबंधित मामला भी दर्ज है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद शाकिर और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।