Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 24 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अखिल भारतीय गौड़ मंडल के सम्मेलन में 11 विप्रों का सम्मान, समाज की एकजुटता और संगठन विस्तार पर जोर

मथुरा में अखिल भारतीय गौड़ मंडल की ओर से समाज का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लाल दरवाजा स्थित वाटी वाली कुंज में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध पंडित घनश्याम हरियाणा ने की। सम्मेलन में गौड़ समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान समाज के 11 विप्रों को माला, दुशाला और भगवान परशुराम की छवि भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्रपट पर उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण और स्वस्तिवाचन के साथ किया गया। वहीं सम्मेलन से पूर्व कुंज में विराजमान हनुमान जी के समक्ष सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की।

सम्मेलन के दौरान संस्था के सचिव ने संगठन की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी सदस्यों के सामने रखी। वहीं अध्यक्ष पंडित घनश्याम हरियाणा ने समाज में सदस्यता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की। इसके साथ ही आगामी मार्च माह में आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से आगामी बैठक में युवा टीम गठित करने की घोषणा भी की गई। वक्ताओं ने समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर गौड़ समाज के 11 विप्रों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous News

बलदेव के आंगई गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, महाआरती के बाद विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Next News

गोवर्धन पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे