Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 24 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में माथुर चतुर्वेदी समाज को खुलेआम धमकी देने का आरोप, एसपी सिटी से FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग

मथुरा में माथुर चतुर्वेदी समाज को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। नरेंद्र सिंह रावत नामक व्यक्ति पर सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए संपूर्ण माथुर चतुर्वेदी समाज को सबक सिखाने और घरों में घुसकर कार्रवाई करने जैसी धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

मामले में राहुल चतुर्वेदी ने एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह से मुलाकात कर शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की कथित धमकियों से समाज के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

राहुल चतुर्वेदी ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि संबंधित मीडिया पोस्ट, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही समाज के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

अब इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। क्या सोशल मीडिया पर दी गई कथित धमकियों के मामले में एफआईआर दर्ज होगी और आरोपी के खिलाफ क्या कदम उठाए जाएंगे, यह आने वाला समय बताएगा।

Previous News

मथुरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार

Next News

मथुरा के पालीखेड़ा में बोरे में मिला खून से लथपथ अज्ञात शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप