Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 23 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या के रामपथ पर जानलेवा स्टंट ट्रैफिक के बीच सड़क पर स्केटिंग करते दिखे तीन युवक, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!

अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या के व्यस्त रामपथ पर तीन युवकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। देर शाम तीन युवक खुलेआम सड़क पर स्केटिंग करते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि युवक किसी खाली मैदान या सुरक्षित स्थान पर नहीं, बल्कि लगातार वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पर स्केटिंग कर रहे थे।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दो युवक सड़क के बीचों-बीच स्केटिंग करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जबकि पीछे से लगातार गाड़ियां गुजर रही हैं। ऐसे में जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

रामपथ अयोध्या का प्रमुख मार्ग है, जहां दिनभर वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह स्केटिंग करना न केवल युवकों की अपनी जान के लिए खतरा है, बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को भी खतरे में डालता है।

स्थानीय लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर चिंता जताई है और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

सवाल यह है कि आखिर व्यस्त सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट करने वालों पर कब कार्रवाई होगी? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा?

सड़क पर स्टंट करने से बचें और अपनी व दूसरों की जिंदगी को खतरे में न डालें।

Previous News

बिसलेरी के पानी की गुणवत्ता पर उठे सवाल लैब टेस्ट में सैंपल फेल, FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय में भारतबौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा-2026 का आयोजन, 638 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा