उत्तराखंड के चमोली जिले की पिंडर घाटी के देवराड़ा गांव से आस्था और परंपरा की अद्भुत तस्वीर सामने आई है। यहां स्थित करीब 200 साल पुराने ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगभग 40 साल बाद मां नागनी माता का आगमन हुआ। इस विशेष अवसर पर माता के दर्शन और स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मंदिर पहुंचकर मां नागनी माता ने भक्तों को दर्शन दिए और आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों का अद्भुत संगम देखने को मिला। माता के आगमन से पूरे देवराड़ा गांव में भक्तिमय माहौल बन गया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
बताया गया कि मां नागनी माता का रात्रि पड़ाव भी देवराड़ा गांव में ही रहेगा। रात में गांव में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस ऐतिहासिक मिलन को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है।
इस आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष ने हमारे संवाददाता विनोद पांडे से खास बातचीत की और आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। देखिए देवराड़ा से यह खास रिपोर्ट।