मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की आधी रात बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। माइलस्टोन 60 के पास नोएडा से आगरा की ओर जा रहा एक छोटा हाथी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही लक्ष्मी हॉलीडे की यात्री बस उससे टकरा गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 12:20 बजे हुआ। छोटे हाथी वाहन में चालक कन्हैया और प्रवीण सवार थे। वाहन पलटने के बाद पीछे से आ रही बस की टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री या वाहन सवार को चोट नहीं आई।
सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की हाईवे टीम और बाजना कट पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार चौहान व गौरव कुमार बेनीवाल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया और एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।