Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 20 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में खाटूश्याम जी का पंचम वार्षिक जन्मोत्सव शुरू, धूमधाम से निकली भव्य निशान यात्रा

धर्मनगरी वृंदावन में खाटूश्याम जी के पंचम वार्षिक जन्मोत्सव पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तीन दिवसीय जन्मोत्सव के शुभारंभ पर बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम की निशान ध्वजा लेकर शामिल हुए। पूरे यात्रा मार्ग पर बाबा श्याम के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

खाटूश्याम जी मंदिर परिसर में आयोजित इस वार्षिक महोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर के सेवायत राजेश पारीक ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत भव्य निशान यात्रा के साथ हुई है। महोत्सव के आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ अन्नकूट का आयोजन भी किया जाएगा।

बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति गीतों से वृंदावन की गलियां भक्तिमय हो उठीं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Previous News

गोवर्धन में नाले में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर आधी रात पलटा छोटा हाथी, पीछे से यात्री बस ने मारी टक्कर