Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 16 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नरी सेमरी देवी के दर्शन की आस रह गई अधूरी, सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

मथुरा। मां नरी सेमरी के दर्शन करने की इच्छा लेकर घर से निकला एक परिवार रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। थाना जैंत क्षेत्र में चार धाम मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत चार धाम मंदिर के समीप यह दर्दनाक हादसा हुआ। मथुरा का एक परिवार ई-रिक्शा में सवार होकर नरी सेमरी देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पप्पू निवासी अशोक विहार, थाना सदर ने बताया कि वह अपनी पत्नी 40 वर्षीय पिंकी और बहन त्रिवेणी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर नरी सेमरी देवी के दर्शन करने जा रहे थे। ई-रिक्शा दिनेश चला रहे थे। जैसे ही उनका ई-रिक्शा चार धाम मंदिर के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आई एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में पप्पू की पत्नी पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा चालक दिनेश और मृतका की ननद त्रिवेणी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

जिस परिवार ने मां नरी सेमरी के दर्शन कर खुशियों के साथ घर लौटने की उम्मीद की थी, उस परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रास्ते में हुए हादसे ने 40 वर्षीय पिंकी की जिंदगी छीन ली। अस्पताल में मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Previous News

कंस वध मेले में कृष्ण विरोधियों के पुतले कूटने की मांग, महेश पाठक का बयान चर्चा में कंस वध मेले की तैयारियां पूर्ण

Next News

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, फरिश्ता बनकर पहुंचे RPF सब इंस्पेक्टर सुजीत सिंह चंदेल, बुजुर्ग की बचाई जान