Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 14 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
डायबिटीज के मरीज खान-पान पर दें विशेष ध्यान, तनावमुक्त रहें और रोज करें सैर: डॉ. आशीष शर्मा

मथुरा। आज के समय में मधुमेह यानी डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। बदलती जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतों और शारीरिक गतिविधियों में कमी के चलते बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

इसी को लेकर मथुरा के आकाश सिम्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष शर्मा ने मधुमेह से पीड़ित मरीजों को महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को सबसे पहले अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। भोजन में संतुलन बनाए रखना, समय पर खाना और डॉक्टर द्वारा बताई गई डाइट का पालन करना बेहद जरूरी है।

डॉ. आशीष शर्मा के अनुसार, मधुमेह के मरीजों को तनावमुक्त रहने का प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखने के लिए रोजाना टहलना और नियमित शारीरिक गतिविधियां करना भी जरूरी है। मरीजों को अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखनी चाहिए और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराते रहना चाहिए।

उन्होंने बताया कि सही खान-पान, नियमित सैर, तनावमुक्त जीवनशैली और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करके डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के अपनी दवाएं बंद नहीं करनी चाहिए।

Previous News

विश्व मधुमेह दिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों की हुई जांच, डॉक्टरों ने दी जरूरी सलाह

Next News

भाजपा नेता ठाकुर सुजान सिंह ने किए श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर की दिव्यता देख हुए भाव-विभोर