Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 14 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विश्व मधुमेह दिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों की हुई जांच, डॉक्टरों ने दी जरूरी सलाह

मथुरा। हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल पहुंचे मरीजों के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई। कार्यक्रम में मरीजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चिकित्सकों से मधुमेह से बचाव एवं नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को डायबिटीज यानी मधुमेह के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारी की पहचान के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर, डॉ. अमन कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

इस दौरान अस्पताल पहुंचे मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। डॉक्टरों ने बताया कि मधुमेह को सही खान-पान, नियमित शारीरिक गतिविधियों, समय पर दवाओं और चिकित्सकीय परामर्श के माध्यम से नियंत्रित रखा जा सकता है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि मधुमेह से पीड़ित मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संतुलित आहार लेना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित रूप से शुगर की जांच कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उचित उपचार से मधुमेह को नियंत्रित रखा जा सकता है।

Previous News

बाल दिवस पर माउंट हिल एकेडमी में खास आयोजन, विद्यार्थियों को दिखाई गई रामायण फिल्म

Next News

डायबिटीज के मरीज खान-पान पर दें विशेष ध्यान, तनावमुक्त रहें और रोज करें सैर: डॉ. आशीष शर्मा