Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 14 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार - सभी सुरक्षित

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बस से आग की ऊंची लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अपनी जान बचाने के लिए यात्री आनन-फानन में बस से बाहर निकलने लगे।

देखते ही देखते आग ने बस को लिया चपेट में

जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर बस अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे बस में सवार यात्रियों के बीच दहशत फैल गई।

समय रहते सभी यात्रियों को निकाला बाहर

बस को तत्काल रुकवाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Previous News

बांके बिहारी मंदिर में VIP व्यवस्था में बड़ा बदलाव, गेट नंबर-4 से प्रवेश बंद; अब गेट नंबर-2 से जाएंगे VIP श्रद्धालु

Next News

24 घंटे में कृष्णानगर पुलिस को बड़ी सफलता, लापता बालक आगरा से सकुशल बरामद