Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 13 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। जनपद मथुरा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल पुत्र दिगम्बर निवासी भखण्डी, थाना राया, मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी को 13 नवंबर 2026 को दोपहर राया कट पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना राया में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मुकदमा दर्ज है।

मामले के अनुसार आरोपी पर करीब 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। वहीं, शिकायत के बाद आरोपी के पिता द्वारा पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप भी सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

मथुरा जंक्शन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत अब जनरल टिकट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगी टिकट

Next News

मथुरा में तेज रफ्तार का कहर बाइक और टेंपो की जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल, कई की हालत गंभीर