Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 13 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत अब जनरल टिकट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगी टिकट

मथुरा। रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब जनरल टिकट लेने के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एम-यूटीएस (मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली) मशीनों के माध्यम से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही जनरल टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

रेलवे की इस पहल से खासकर उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें ट्रेन आने के समय टिकट लेने के लिए काउंटरों पर लंबी लाइन में लगना पड़ता था। अब स्टेशन परिसर में उपलब्ध एम-यूटीएस मशीनों के जरिए टिकट प्राप्त करने की सुविधा दी जा रही है, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी और टिकट काउंटरों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में यह सुविधा संचालित की जा रही है। आगरा मंडल में कुल 10 एम-यूटीएस मशीनें लगाई गई हैं। इनमें आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 4 मशीनें और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 6 मशीनें यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पहले जनरल टिकट लेने के लिए यात्रियों को लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था, जिससे कई बार उनका काफी समय बर्बाद होता था। लेकिन अब एम-यूटीएस मशीनों के माध्यम से यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और स्टेशन परिसरों में अनावश्यक भीड़ को कम किया जा सके।

रेलवे की इस नई व्यवस्था से मथुरा जंक्शन आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर त्योहारों, छुट्टियों और भीड़भाड़ वाले दिनों में यह व्यवस्था काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

Previous News

डीग गेट पर SP ट्रैफिक की बड़ी कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने वालों के काटे चालान; वाहन चालकों में मचा हड़कंप

Next News

राया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार