मथुरा में महाकौशल एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक कैंसर पीड़ित यात्री की मौत का मामला सामने आया है। यात्री अपने परिजनों के साथ बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS जा रहा था। सफर के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद मथुरा में उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।