Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 10 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में पेट्रोल डालकर स्कॉर्पियो को किया आग के हवाले, CCTV वीडियो वायरल!

उत्तर प्रदेश के आगरा में वाहन में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में देर रात दो युवकों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को निशाना बनाते हुए उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आगजनी की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना फेस-2 पानी की टंकी के पास की बताई जा रही है। देर रात दो युवक स्कॉर्पियो के पास पहुंचे और गाड़ी पर पेट्रोल छिड़कने लगे। इसके बाद उन्होंने वाहन में आग लगा दी। देखते ही देखते स्कॉर्पियो आग की लपटों से घिर गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में दो युवकों को कथित तौर पर गाड़ी पर पेट्रोल डालते और आग लगाते हुए देखा जा रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और घटना के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल इस आगजनी की घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।

Previous News

दीपावली की शाम दोस्तों के साथ घूमने निकला छात्र नहर में डूबा, तलाश में जुटे रहे गोताखोर, दूसरे दिन मिला शव!

Next News

त्योहारों को लेकर मथुरा-वृंदावन में हाई अलर्ट बांके बिहारी से जन्मभूमि तक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान