Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 09 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बल्देव पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मथुरा के थाना बल्देव की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने छेड़छाड़ की घटनाओं पर चुप न रहने, तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत करने और जरूरत पड़ने पर थाने में एफआईआर दर्ज कराने की जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना बल्देव की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों पर होने वाली छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि मनचलों और शोहदों से डरने के बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाएं और तत्काल 1090 हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

अभियान के दौरान  प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित विभिन्न जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

वहीं, छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। इस योजना के अंतर्गत UPSC, UPPSC, NEET, JEE, NDA और CDS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। पुलिस टीम ने छात्राओं को इस योजना का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

Previous News

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर भव्य रैतिक परेड, सीएम धामी ने जवानों का किया अभिवादन

Next News

बांके बिहारी मंदिर से प्रेम मंदिर तक सघन तलाशी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट