Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 09 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिवाली पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में हुआ भव्य दीपदान, आकर्षक रंगोली ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

अयोध्या में भगवान श्रीराम के नाम दीप जलने के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा भी दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। दीपावली के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में भव्य दीपदान एवं रंगोली का आयोजन किया गया। आकर्षक विद्युत सजावट और मनमोहक रंगोली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्मित हुआ है, उसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण हो, इसी कामना के साथ दीपदान किया गया है। उन्होंने जन्मस्थान परिसर में स्थित विवादित ढांचे से मुक्ति की कामना भी व्यक्त की।

दीपों की जगमगाहट, आकर्षक सजावट और रंगोली की खूबसूरती के बीच पूरा जन्मस्थान परिसर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया।

Previous News

मथुरा: महोली रोड स्थित MVD पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव पर संस्कृति व पर्यावरण का संदेश, बच्चों ने रचा रामसेतु प्रसंग

Next News

द्वारकाधीश मंदिर में विधायक श्रीकांत शर्मा ने धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा महोत्सव