Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 07 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिवाली पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे आपका जीवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश साझा करते हुए पीएम मोदी ने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से सकारात्मकता अपनाने, प्रेम और सद्भाव बढ़ाने तथा देश की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह हर साल की तरह इस दीपावली पर भी देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ त्योहार मनाने की परंपरा जारी रखेंगे। 

Previous News

महंगाई पर भारी दीपावली का उत्साह, गोवर्धन में सजा पटाखों का बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़

Next News

दीपावली से पहले पटाखा मार्केट का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर सीओ सख्त