Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 05 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
त्योहारों से पहले एक्शन में राया पुलिस, व्यापारियों से की सुरक्षा पर चर्चा

आगामी धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए राया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बुधवार को सीओ महावन संजीव राय और थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पैदल गश्त से पूर्व थाना परिसर में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्राफा व्यापारियों सहित कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में त्योहारों के दौरान बाजारों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी सुझाव एवं फीडबैक भी प्राप्त किया।

सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही है, जिससे आमजन बिना किसी परेशानी के सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

Previous News

पेंशन की मांग को लेकर लालपुर में महिलाओं का हल्लाबोल, देर रात तक चला धरना

Next News

कोसीकलां में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताए सुरक्षा के मंत्र