Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 02 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बिछड़े मासूम के लिए फरिश्ता बनी कोतवाली पुलिस, 8 वर्षीय बच्चे को अपनों से मिलाकर लौटाई परिवार की खुशियां

अपनों से बिछड़कर सड़क पर रो रहे आठ वर्षीय मासूम के लिए मथुरा पुलिस फरिश्ता बनकर सामने आई पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और सोशल मीडिया नेटवर्क की मदद से कुछ ही घंटों में बच्चे को उसके परिजनों से सकुशल मिला दिया गया। अपने खोए हुए बच्चे को सही-सलामत पाकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने मथुरा पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, रविवार 1 नवंबर को शाम करीब 7:30 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के लिंक रोड पर पीआरवी-112 कर्मियों को करीब आठ वर्षीय बच्चा अकेला और रोता हुआ मिला। पुलिसकर्मी बच्चे को सकुशल कृष्णानगर चौकी लेकर पहुंचे। बच्चा काफी डरा-सहमा हुआ था और अपने माता-पिता या घर का पता बताने में असमर्थ था।

ऐसे में कृष्णानगर चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले बच्चे को शांत कराया और उसे पानी व बिस्कुट खिलाकर सहज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने बच्चे की पहचान के लिए उसके फोटो को सोशल मीडिया ग्रुपों, डिजिटल माध्यमों और आसपास के थानों में प्रसारित किया। पुलिस के इस त्वरित प्रयास का परिणाम रहा कि कुछ ही समय में बच्चे की पहचान हो गई।

बच्चे के पिता गोविंद नगर थाना क्षेत्र के डीग गेट इलाके के निवासी निकले। पुलिस ने तत्काल परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद वे कृष्णानगर चौकी पहुंचे। अपने जिगर के टुकड़े को सुरक्षित देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मथुरा पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की जमकर सराहना की।

Previous News

मथुरा के राया में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Next News

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर वाहन चोर, चोरी की 8 बाइक और स्कूटी बरामद