Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 01 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
साइक्लोन अर्नब से फसलें बर्बाद, CM योगी ने दिए किसानों को मुआवजे के निर्देश

उत्तर प्रदेश में साइक्लोन अर्नब के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल फसल नुकसान का आकलन करने और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बारिश से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में देरी न हो। फसलों के नुकसान के साथ-साथ आर्थिक क्षति, पशुधन की हानि और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन कर पात्र प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दी जाए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी करने और लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए हैं। अब प्रभावित किसानों को नुकसान के आकलन और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।

Previous News

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से अवैध चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार

Next News

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी 5 देशों की रामलीला, 2500 कलाकार करेंगे मंचन!