Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 01 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से अवैध चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। सुरीर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेहरा अंडरपास से करीब 600 मीटर दूर मीरपुर की ओर से पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:50 बजे सुरीर थाना क्षेत्र में नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र पुत्र जगवीर सिंह, निवासी ग्राम नीति निवास, थाना सादाबाद, जिला हाथरस, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और चाकू की बरामदगी के आधार पर थाना सुरीर में मुकदमा अपराध संख्या 247/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण कुमार डागर, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, महिला उपनिरीक्षक शिवम चाहर और कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे।

Previous News

बांके बिहारी मंदिर में कार्तिक मास की भीड़ को लेकर बैठक, दर्शन व्यवस्था सुगम बनाने पर मंथन

Next News

साइक्लोन अर्नब से फसलें बर्बाद, CM योगी ने दिए किसानों को मुआवजे के निर्देश