Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 31 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसी कलां में भजन संध्या की धूम, वृद्धजनों और समाज की विभूतियों का हुआ सम्मान

कोसी कलां। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर श्री अग्रवाल सभा, कोसी कलां द्वारा भव्य भजन संध्या एवं वृद्धजन व गौरव सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान प्रसिद्ध भजन गायिका ध्रुव शर्मा और स्वर्णा श्री ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा कार्यक्रम स्थल भक्तिरस से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जाबिया, संयोजक देशबंधु अग्रवाल, मंत्री जगन गर्ग, अजय गोयंका, पिंटू नेता, डॉ. प्रकाश आर्य, अजय अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, तरुण कुमार सेठ और कन्हैयालाल गोयल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस आयोजन के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक एकता और वृद्धजनों के सम्मान का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।

Previous News

महोली हत्याकांड: SSP दफ्तर पहुंचे परिजन, मुख्य आरोपी BJP नेता की गिरफ्तारी की मांग

Next News

सरदार पटेल जयंती पर डीएम ने दिलाई एकता की शपथ, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद